जियो और एयरटेल ने एलन मस्क की स्पेसएक्स के साथ भारत में स्टारलिंक की इंटरनेट सेवा के लिए समझौतों का एलान किया है। दोनों कंपनियां स्टारलिंक के भारत में आने के खिलाफ थीं लेकिन माना जा रहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के मस्क के प्रति समर्थन के कारण ऐसा हुआ। स्पेसएक्स के आने से बाज़ार में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी।