केंद्र ने सोमवार को राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को कोविड-19 के दिशानिर्देशों को 31 जनवरी, 2022 तक बढ़ाने का आदेश जारी किया। केंद्र ने डेल्टा और ओमीक्रॉन वैरिएंट के बीच राज्यों को 'किसी तरह की कोई ढिलाई न बरतने' की चेतावनी दी। केंद्र ने राज्यों से कहा, "इस त्योहारी सीज़न में...ज़रूरत के अनुसार स्थानीय स्तर पर प्रतिबंध लगाने पर विचार करें।"