ज़हर खाने से बिहार में 3 किशोरियों की हुई मौत, 3 अन्य अस्पताल में भर्ती

बिहार के औरंगाबाद में शुक्रवार को 6 किशोरियों ने एकसाथ ज़हर खा लिया। पुलिस के मुताबिक, इनमें से 3 किशोरियों की मौत हो गई जबकि अन्य 3 किशोरियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें से दो लड़कियां अब खतरे से बाहर हैं। बकौल पुलिस, "हम पूछताछ कर रहे हैं कि लड़कियों को यह ज़हर कहां से मिला था।"