ज़हरीली शराब पीने से बिहार में 5 लोगों की हुई मौत: खबर

बिहार के नालंदा ज़िले में कथित तौर पर ज़हरीली शराब पीने से कम-से-कम पांच लोगों की मौत हो गई है। मृतकों के परिजनों के अनुसार मानपुर में कथित तौर पर शराब पीने से तीन लोगों की मौत हुई जबकि छोटी पहाड़ी में दो अन्य की मौत हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस पूछताछ के लिए मौके पर पहुंच गई है।