ज़ारा स्टोर जैसा व्यवहार नहीं कर सकते: शराब पर छूट पर रोक के फैसले को लेकर दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार ने सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट में शराब पर छूट बंद करने के अपने फैसले का बचाव किया। बकौल दिल्ली सरकार, हरियाणा और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों के लिए दिल्ली शराब का 'निर्यात केंद्र' बन रहा है। दिल्ली सरकार के वकील ने कहा, "यह शराब है...आप ऐसा व्यवहार नहीं कर सकते जैसे कि यह ज़ारा का कोई स्टोर है।"