भारतीय तेज़ गेंदबाज़ दीपक चाहर का ज़िम्बाब्वे की कुछ महिला फैन्स के साथ तस्वीरें खिंचवाने का वीडियो वायरल हो गया है। सामने आए वीडियो में एक महिला फैन ने दीपक के पास जाकर पूछा, "क्या मैं आपको छू सकती हूं?" चाहर द्वारा 'हां' में जवाब दिए जाने पर महिला फैन उनके कंधे पर हाथ रखती और शर्माती हुई दिखीं।