ज़ेप्टो ने मुंबई में शुरू की 10 मिनट में स्नैक्स डिलीवरी की सेवा; सीईओ बोले- खाना नहीं पहुंचाते
मुंबई में ग्रॉसरी डिलीवरी ऐप 'ज़ेप्टो' ने 10-मिनट में स्नैक्स डिलीवरी की सेवा शुरू की है। कंपनी ने चाय व कॉफी जैसी वस्तुओं की डिलीवरी के लिए ब्लू टोकई कॉफी और चायोस जैसे रेस्टोरेंट्स के साथ टाई-अप किया है। ज़ेप्टो के सीईओ आदित पालिचा ने कहा कि वे खाना नहीं बल्कि रेडी-टू-ड्रिंक कॉफी, चाय और पैकेज्ड स्नैक्स डिलीवर करते हैं।