ज़ीरोधा के सीईओ ने वज़न कम करने वाले स्टाफ को आधे महीने का वेतन देने का किया वादा

ज़ीरोधा के सीईओ नितिन कामत ने ट्वीट किया है कि 25 से कम बीएमआई वाले उनके कर्मचारियों को बोनस के रूप में आधे महीने का वेतन मिलेगा। कामत ने कहा कि उनकी टीम का औसत बीएमआई 25.3 है और अगस्त तक अगर यह 24 से कम हो जाए तो सभी कर्मचारियों को बतौर बोनस आधे महीने का वेतन मिलेगा।