ज़ोमैटो ने अपने 'प्रो' व 'प्रो प्लस' मेंबरशिप प्रोग्राम को किया सस्पेंड
ज़ोमैटो ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया है कि उसने नए सदस्यों व मर्चेंट पार्टनर्स को 'प्रो' व 'प्रो प्लस' प्रोग्राम में शामिल करना बंद कर दिया है। बकौल ज़ोमैटो, ऐक्टिव मेंबर भी मेंबरशिप अवधि समाप्त होने के बाद इसे बढ़ा या रिन्यू नहीं कर पाएंगे। दरअसल, इनके तहत ज़ोमैटो ऑनलाइन फूड ऑर्डर व डाइनिंग आउट पर छूट देता है।