₹1 लाख खर्च कर नवजात बेटी को हेलीकॉप्टर से घर लाया महाराष्ट्र का परिवार

पुणे (महाराष्ट्र) के शेलगांव में एक परिवार ने हाल ही में अपनी नवजात बच्ची को घर लाने के लिए ₹1 लाख में हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की। ऑनलाइन सामने आए वीडियो में हेलीकॉप्टर से उतरते ही परिवार के सदस्य बच्ची का स्वागत करते दिख रहे हैं। नवजात बच्ची के पिता ने कहा, "हमारे परिवार में एक भी बेटी नहीं थी।"