inshorts

₹1 लाख ट्रांसफर कराकर यूपी में युवक ने दुकानदार को थमाए 'चूरन वाले' नोट, हुआ गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस ने बुधवार को बताया कि एक युवक द्वारा पंजाब के बैंक खाते में ₹1 लाख ट्रांसफर कराकर एक दुकानदार को उसके बदले में चूरन वाले नकली नोट थमाने के आरोप में उसे गिरफ्तार किया गया है। बकौल पुलिस, पंजाब निवासी आरोपी के पास से 'भारतीय चिल्ड्रन बैंक' के करीब ₹3 लाख के नकली नोट बरामद हुए हैं।