उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने बताया है कि ₹10 करोड़ मूल्य की 4 किलोग्राम से अधिक ऐम्बरग्रीस (व्हेल की उल्टी) के साथ एक तस्करी गिरोह के 4 सदस्यों को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब है कि स्पर्म व्हेल के पाचन तंत्र में उत्पन्न होने वाले ऐम्बरग्रीस का इस्तेमाल परफ्यूम बनाने में होता है।