₹10 के नोट पर 'विशाल, मेरी शादी 26 अप्रैल को है; मुझे भगाकर ले जाना' लिखा संदेश हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो गई है जिसमें ₹10 के एक नोट पर 'विशाल, मेरी शादी 26 अप्रैल को है; मुझे भगाकर ले जाना' संदेश लिखा हुआ है। इस नोट पर आगे लिखा है, "आई लव यू…तुम्हारी कुसुम।" इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक ट्विटर यूज़र ने लिखा, "इस पोस्ट पर सभी विशाल को टैग करें...हम उन्हें मिलवाएंगे।"