inshorts

₹12,500 के बदले 30-मिनट में ₹4.62 करोड़ की 'आरबीआई की स्कीम' को सरकार ने बताया फेक

केंद्र सरकार के ट्विटर हैंडल @PIBFactCheck ने ₹12,500 के बदले में 30-मिनट में ₹4.62 करोड़ देने की 'आरबीआई की स्कीम' को फर्ज़ी बताया है। सरकार ने कहा, "धोखेबाज़ सरकारी संगठनों के नाम पर लोगों को ठगते हैं। आरबीआई के नाम पर फर्ज़ी अप्रूवल लेटर/स्कीम के झांसे में न आएं।" सरकार ने फिल्म 'फिर हेरा फेरी' का मीम भी शेयर किया।