एचडीएफसी बैंक ने नोएडा के सेक्टर-132 स्थित एस कैपिटल टावर-I में ₹1.47 करोड़ के शुरुआती मासिक किराए पर ऑफिस स्पेस लिया है। बैंक ने बिल्डिंग के ग्राउंड से 5वें और 7वें-15वें फ्लोर को 18 साल के लिए लीज़ पर लिया है जिसका कुल क्षेत्रफल 2.17 लाख वर्ग फीट है। कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार, 7वें साल से मासिक किराया 15% बढ़ेगा।