करीमगंज (असम) पुलिस ने असम-त्रिपुरा सीमा के पास एक ट्रक से रबड़ शीट के बंडलों के नीचे छिपाया गया करीब ₹15 करोड़ का 4,728 किलोग्राम गांजा ज़ब्त किया है। बकौल पुलिस, पकड़े जाने से पहले ही चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पुलिस की कार्रवाई की तस्वीरें शेयर कर लिखा, "आपने अच्छा काम किया...इसे जारी रखें।"