दिल्ली पुलिस ने बुधवार को बताया कि मुंबई स्थित जवाहरलाल नेहरू पोर्ट पर हेरोइन कोटेड लगभग 20 टन मुलेठी की खेप बरामद की गई है। इस हेरोइन की मात्रा करीब 345-किलोग्राम है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, यह हेरोइन की अब तक की सबसे बड़ी बरामदगियों में से एक है और ज़ब्त की गई हेरोइन की कीमत करीब ₹1,750 करोड़ है।