₹1,758 के बकाया भुगतान के कारण लंबित था पुणे हादसे में शामिल पोर्शा का रजिस्ट्रेशन
पीटीआई के मुताबिक, पुणे (महाराष्ट्र) हादसे के नाबालिग आरोपी की पोर्शा कार का रजिस्ट्रेशन ₹1,758 के बकाया भुगतान के कारण लंबित था। महाराष्ट्र के परिवहन आयुक्त विवेक भीमनवार ने पीटीआई को बताया है कि बेंगलुरु के एक डीलर ने मार्च में पोर्शा कार का आयात किया था जिसे बाद में अस्थाई पंजीकरण के साथ महाराष्ट्र भेजा गया था।