inshorts

₹1.8 करोड़ लगा रहा हूं लेकिन यह 'पैसा वसूल' होगा: भारत के पहले संभावित अंतरिक्ष टूरिस्ट

2007 में रिचर्ड ब्रैनसन की वर्जिन गैलेक्टिक की ओर से अंतरिक्ष यात्रा के लिए सीट बुक कराने वाले पहले भारतीय व चैनल 'सफारी टीवी' के संस्थापक संतोष जॉर्ज कुलंगारा ने कहा है कि वह $250,000 (₹1.8 करोड़) से अधिक खर्च कर रहे हैं लेकिन यह 'पैसा वसूल' होगा। संतोष ने कहा, "लोगों को यह असंभव लगा था...लेकिन मुझे यकीन था।"