₹19,000/पीस की कीमत पर 'दुनिया के सबसे महंगे आम' बेच रहा जापान का किसान

'ब्लूमबर्ग' के अनुसार, जापान में एक किसान आमों को $230/पीस (₹19,000) की कीमत पर बेच रहा है जिसके बाद ये दुनिया के सबसे महंगे आम बन गए हैं। हिरोयुकी नाकागावा नामक किसान जापान के बर्फीले इलाके तोकाची में सर्दियों में ग्रीनहाउस के अंदर बिना किसी कीटनाशक के इनकी पैदावार करते हैं। नाकागावा एक सीज़न में 5,000 आम ही उगाते हैं।