जयपुर (राजस्थान) में पुलिस ने डबल मर्डर केस में एक हिस्ट्रीशीटर समेत 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, करीब ₹2 करोड़ का दुर्घटना बीमा क्लेम पाने के लिए आरोपी शख्स ने 5 अक्टूबर को रोड ऐक्सीडेंट करवाया जिसमें उसकी पत्नी व साले की मौत हो गई थी। घटना के लिए आरोपी ने ₹10 लाख की सुपारी दी थी।