₹200 करोड़ की जबरन वसूली मामले में जैकलीन को भेजा गया नया समन, बुधवार को होगी पूछताछ

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने सोमवार को ऐक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस को कथित तौर पर कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े ₹200 करोड़ की जबरन वसूली मामले में नया समन जारी किया। ईओडब्ल्यू ने जैकलीन को 14-सितंबर को पेश होने को कहा है। इससे पहले रविवार को जैकलीन ने ईओडब्ल्यू से 15 दिनों के बाद की तारीख मांगी थी।