inshorts

₹200 करोड़ कैश बरामदगी के बाद पीयूष जैन के कन्नौज स्थित घर से बरामद हुआ ₹19 करोड़ कैश

इत्र कारोबारी पीयूष जैन के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी में ₹200 करोड़ कैश बरामद होने के बाद जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय (डीजीजीआई) ने जैन के कन्नौज (उत्तर प्रदेश) स्थित घर पर छापेमारी की। डीजीजीआई के अतिरिक्त निदेशक ज़ाकिर हुसैन के अनुसार, छापेमारी में करीब ₹19 करोड़ कैश बरामद हुआ और बरामद सोना राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) को सौंप दिया गया है।