रविवार को गिरफ्तार हुए कानपुर के कारोबारी पीयूष जैन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। छापेमारी के बाद उनके आवास से ₹194.45 करोड़ कैश, 23 किलोग्राम सोना और 600 किलोग्राम चंदन का तेल बरामद किया गया था। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड के अनुसार, यह उनके इतिहास की सबसे बड़ी नकदी ज़ब्ती है।