स्लीपवेल मेट्रेस की पैरेंट कंपनी शीला फोम ने बताया है कि वह ₹2,150 करोड़ में अपनी प्रतिद्वंद्वी कंपनी कर्ल-ऑन एंटरप्राइज़ेज़ की 94.66% हिस्सेदारी खरीद रही है। इसके साथ ही शीला फोम को कर्ल-ऑन एंटरप्राइज़ेज़ के 3.46 करोड़ इक्विटी शेयर मिल जाएंगे। इसके अलावा शीला फोम ने ₹300 करोड़ में फर्लेंको में 35% हिस्सेदारी खरीदने की घोषणा की।