कर्नाटक से ₹22 लाख के टमाटर दिल्ली ले जा रहा ट्रक शनिवार को आदिलाबाद (तेलंगाना) में एनएच-44 पर पलट गया जिसके बाद पुलिस ने टमाटरों की चोरी रोकने के लिए ट्रक को सुरक्षा मुहैया कराई। बकौल रिपोर्ट्स, एक दोपहिया वाहन को टक्कर मारने से बचने के दौरान ट्रक पलटा और उसमें रखे 20% टमाटर इस दुर्घटना में खराब हो गए।