₹23 लाख में बिका न्यूज़ीलैंड के विलुप्त हो चुके पक्षी का पंख, दुनिया का सबसे महंगा पंख बना
न्यूज़ीलैंड के विलुप्त हो चुके हुइया पक्षी का पंख 46,521 न्यूज़ीलैंड डॉलर (₹23 लाख) में बिका है जिसके बाद यह नीलामी में बिका दुनिया का अबतक का सबसे महंगा पंख बन गया। नीलामी से पहले इस पंख की अनुमानित कीमत 2,000-3,000 न्यूज़ीलैंड डॉलर रखी गई थी। सबसे महंगे पंख का पिछला रिकॉर्ड भी हुइया के पंख के नाम दर्ज था।