inshorts

₹2.67 करोड़ के हेरोइन कैप्सूल निगलने वाला शख्स दिल्ली एयरपोर्ट पर किया गया गिरफ्तार

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक युगांडाई नागरिक को ₹2.67 करोड़ की हेरोइन कैप्सूल को निगल कर उसकी तस्करी करने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सीमा शुल्क अधिकारी के अनुसार, आरोपी 4 फरवरी को एयरपोर्ट पहुंचा था। बकौल अधिकारी, एयरपोर्ट पर 18 कैप्सूल और राम मनोहर लोहिया अस्पताल में 12 कैप्सूल निकाले गए।