₹300 करोड़ के लालच में नागपुर में बहू ने सुपारी देकर ससुर की करवाई हत्या

पुलिस के मुताबिक, नागपुर (महाराष्ट्र) में ₹300 करोड़ से अधिक की संपत्ति के लालच में भाड़े के हत्यारों को सुपारी देकर अपने 82-वर्षीय ससुर की हत्या करवाने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। उसके ससुर को एक तेज़ रफ्तार कार से टक्कर मारी गई थी जिसे इस वारदात के लिए सेकेंड हैंड खरीदा गया था।