दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में दवा की दुकान पर काम करने वाले एक शख्स की ₹300 का उधार नहीं चुकाने पर हत्या करने का मामला सामने आया है। इस मामले में दो नाबालिगों समेत 5 लोग हिरासत में लिए गए हैं। बतौर पुलिस, उधार को लेकर पीड़ित और आरोपियों की बहस हुई जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई।