inshorts

₹3000 करोड़ की लागत से गोवा के मोपा में बने नए एयरपोर्ट का लोकार्पण जल्द होगा: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को गोवा रोज़गार मेले में कहा, "बीते 8 वर्षों में केंद्र ने गोवा के विकास के लिए हज़ारों करोड़ रुपए का निवेश किया है।" पीएम ने कहा, "लगभग ₹3000 करोड़ की लागत से मोपा में बने हवाईअड्डे का लोकार्पण जल्द होने जा रहा है।" उन्होंने कहा, "एयरपोर्ट के निर्माण से हज़ारों लोगों को रोज़गार मिला।"