गुजरात में डिफेंस पीआरओ ने बताया है कि गुजरात तट के पास भारतीय समुद्री सीमा में 'अल हुसैनी' नामक पाकिस्तानी बोट को करीब ₹400 करोड़ की 77 किलोग्राम हेरोइन के साथ ज़ब्त किया गया है। बोट में कुल 6 लोग सवार थे। भारतीय तटरक्षक (कोस्टगार्ड) और गुजरात एटीएस ने संयुक्त अभियान चलाकर इस बोट को पकड़ा है।