₹4,001/शेयर की कीमत पर टीसीएस के 2.34 करोड़ शेयर बेचेगी टाटा सन्स: रिपोर्ट
ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, टाटा सन्स ब्लॉक डील के ज़रिए टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़ (टीसीएस) के 2.34 करोड़ शेयर ₹4,001/शेयर की कीमत पर बेचकर $1.1 बिलियन (₹9,000 करोड़+) जुटाने का प्रयास कर रही है। यह कीमत टीसीएस के शेयर के मौजूदा दाम से करीब 3.6% कम है। सोमवार को बीएसई पर टीसीएस के शेयर 1.8% गिरकर बंद हुए थे।