₹44 लाख की कीमत वाला दुनिया का सबसे महंगा पानी पीतीं नीता अंबानी की फर्ज़ी फोटो हुई वायरल

दुनिया का सबसे महंगा बोतलबंद पानी पीते हुए नीता अंबानी की एक फर्ज़ी तस्वीर वायरल हो गई है। मॉर्फ्ड तस्वीर में नीता दुनिया का सबसे महंगा बोतलबंद पानी ऐक्वा दी क्रिस्तालो ट्रिब्यूटो ए मोदीलियानी पीती दिख रही हैं जिसकी कीमत लगभग ₹44 लाख है। कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, 750 मिलीलीटर की बोतल 24 कैरेट सोने से ढकी होती है।