inshorts

₹460 अरब से अधिक की चीन की सबसे बड़ी बैंक धोखाधड़ी मामले में 234 लोग हुए अरेस्ट

चीन ने बताया है कि उसकी अब तक की सबसे बड़ी बैंक धोखाधड़ी मामले में शामिल होने के संदेह में 234 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, एक आपराधिक गिरोह ने 4 ग्रामीण बैंकों को नियंत्रित कर लोगों से सालाना 18% तक ब्याज देने का झूठा वादा कर अवैध रूप से $5.8 बिलियन (₹462 अरब) जुटाए थे।