सहारनपुर (यूपी) के मिर्ज़ापुर में 2 लोगों ने कथित तौर पर ₹5 के विवाद में एक बुज़ुर्ग दंपति पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी जिससे वे झुलस गए। एसपी (ग्रामीण) अतुल शर्मा ने बताया कि पीड़ित पान की दुकान चलाते थे और पेट्रोल बेचते थे। वहीं, दोनों पक्षों के बीच पेट्रोल के बदले ₹5 कम देने पर विवाद हुआ था।