पुलिस ने हापुड़ (यूपी) में सामान खरीदने आई 8-वर्षीय बच्ची पर ₹50 की चोरी का आरोप लगाकर उसे बंधक बनाने वाले एक दुकानदार को हिरासत में लिया है। सीओ प्रीतम सिंह के मुताबिक, दुकानदार ने बच्ची के हाथ-पैर बांधकर उससे मारपीट की थी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। बकौल सीओ, केस दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।