₹50 से कम का पेट्रोल नहीं मिलेगा: दाम बढ़ने के बीच महाराष्ट्र के पेट्रोल पंप की सूचना
पेट्रोल महंगा होने के बीच नागपुर (महाराष्ट्र) के एक पेट्रोल पंप की मशीनों पर '₹50 से कम का पेट्रोल नहीं मिलेगा' वाली सूचना लगाई गई है। पंप के मालिक ने कहा, "लोग ₹20-₹30 का पेट्रोल मांगते हैं...मशीनें काफी तेज़ हैं...कर्मचारी के नोज़ल उठाते ही सेकेंडों में मशीन पर राशि ₹20-₹30 तक पहुंच जाती है जिसके कारण लोग झगड़ा करते हैं।"