मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक नाइजीरियाई नागरिक को ₹5.4 करोड़ के करीब 5 किलो एमडी (मेफेड्रोन) और 200 ग्राम कोकेन को रखने और बेचने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अपराध शाखा के मुताबिक, चेंबूर-शिवाड़ी रोड से गिरफ्तार किए गए ड्रग पेडलर को अदालत में पेश करने के बाद 25 नवंबर तक हिरासत में भेज दिया गया।