दिल्ली पुलिस ने रविवार को एक 15-वर्षीय लड़की को राजस्थान के सीकर से बचाया है, जिसे आगरा (उत्तर प्रदेश) में एक व्यक्ति को कथित तौर पर ₹60,000 में बेचा गया था। बकौल पुलिस, इस संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और अन्य आरोपियों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।