inshorts

₹6.8 करोड़ में नीलाम हुई प्रिंसेस डायना की 1985 की फोर्ड एस्कॉर्ट

दिवंगत प्रिंसेस डायना की 1985 की फोर्ड एस्कॉर्ट आरएस टर्बो कार यूके में $8,51,070 (₹6.8 करोड़) में नीलाम हुई है। प्रिंसेस ने इसे 1985-1988 के बीच इस्तेमाल किया था और माना जाता है कि यह एकमात्र ब्लैक आरएस टर्बो सीरीज़-1 मॉडल है। गौरतलब है, प्रिंसेस डायना की एक अन्य फोर्ड एस्कॉर्ट 2021 में ₹54 लाख में नीलाम हुई थी।