₹697 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे व छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार नकुलनाथ ने चुनावी हलफनामे में कुल ₹697.5 करोड़ की संपत्ति घोषित की है। 49-वर्षीय नकुलनाथ के पास ₹649.5 करोड़ की चल व ₹48 करोड़ की अचल संपत्ति है। नकुलनाथ की आय वित्त वर्ष 2022-23 में ₹7.89 करोड़ और उनकी पत्नी की आय ₹4.39 करोड़ थी।