विकिपीडिया के सह-संस्थापक जिमी वेल्स का पर्सनल कंप्यूटर (स्ट्रॉबेरी आईमैक) और उनके द्वारा विकिपीडिया पर किए गए पहले एडिट का एनएफटी $937,500 (₹7 करोड़+) में नीलाम हुआ है। 15 जनवरी 2001 को विकिपीडिया लॉन्च करने के बाद वेल्स ने उसके होमपेज पर पहला एडिट 'हेलो वर्ल्ड!' किया था। कंप्यूटर ₹1.42 करोड़ में जबकि एनएफटी ₹5.71 करोड़ में बिका है।