बेंगलुरु के एक अस्पताल में ओडिशा के 31-वर्षीय शख्स के चेहरे की दाईं तरफ से 8-किलोग्राम का ट्यूमर निकाला गया। पिछले 6-महीने में ₹72.73 लाख की लागत से शख्स की 16 अलग-अलग सर्जरी हुई हैं जिसमें ज़्यादातर राशि क्राउड-फंडिंग से इकट्ठा की गई थी। शख्स के चेहरे की ज़्यादातर चमड़ी हटा दी गई थी जिसे बाद में रीकंस्ट्रक्ट किया गया।