inshorts

₹73 लाख की कीमत का 1.5 किलो सोना जयपुर एयरपोर्ट पर हुआ बरामद, 1 गिरफ्तार

कस्टम विभाग ने गुरुवार को जयपुर इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर एक यात्री के पास से ₹73 लाख की कीमत का 1.5 किलोग्राम से अधिक सोना बरामद किया। गौरतलब है कि यात्री ने अपनी जीन्स और अंडरवियर में पेस्ट फॉर्म में सोना छिपाया हुआ था। वहीं, कस्टम विभाग ने यात्री को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।