inshorts

₹80 लाख की फिरौती के लिए यूपी में वृद्धा का अपहरण; पुलिस ने 3 घंटे में आरोपियों को पकड़ा

हाथरस (यूपी) में ₹80 लाख की फिरौती के लिए 65-वर्षीय महिला को अगवा करने वाले 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी विनीत जायसवाल के मुताबिक, घटना दर्ज करने के 3 घंटे के अंदर ही पुलिस ने महिला को सकुशल बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। बकौल एसपी, टीवी शो देखकर मुख्य आरोपी ने अपहरण की योजना बनाई थी।