₹90 करोड़ की कोकीन के साथ लाइबेरिया का शख्स दिल्ली एयरपोर्ट पर किया गया गिरफ्तार

कस्टम विभाग के अधिकारियों ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लाइबेरिया के एक शख्स को ₹90 करोड़ की कोकीन के साथ गिरफ्तार किया है। लागोस से दोहा के रास्ते दिल्ली पहुंचे आरोपी को सोमवार को पकड़ा गया। कस्टम विभाग ने पड़ताल के बाद आरोपी के ट्रॉली बैग से सफेद रंग के पाउडर वाले 8 पैकेट बरामद किए थे।