₹90 करोड़ की हेरोइन के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पर युगांडा की 2 महिला तस्कर गिरफ्तार
कस्टम्स विभाग के अधिकारियों ने दिल्ली एयरपोर्ट पर 12.9 किलोग्राम हेरोइन के साथ युगांडा की 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। बकौल अधिकारी, ये महिलाएं मेडिकल टूरिस्ट के तौर पर भारत आई थीं और ज़ब्त हेरोइन की अंतर्राष्ट्रीय कीमत ₹90 करोड़ है। हेरोइन को उन्होंने अपने सामान में छिपाकर रखा था जिसके लिए सूटकेस में खास जगह बनाई गई थी।