Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts
फीफा ने प्राइवेटाइज़ेशन पर आलोचना के बाद दी प्रतिक्रिया, कहा- फुटबॉल को कोई नहीं बेच रहा
short by Tanya Jha / on Friday, 31 July, 2026
फीफा ने विश्वकप और दूसरे इवेंट्स से जुड़े अपने प्रस्तावित प्राइवेट इन्वेस्टमेंट प्लान की आलोचना के जवाब में कहा है, "कोई फुटबॉल को बेच...नहीं रहा है।" उसने कहा कि नई सब्सिडियरी कंपनी का मालिकाना हक और कंट्रोल हमेशा फीफा के पास रहेगा। गौरतलब है, प्राइवेटाइज़ेशन के फैसले पर UEFA के 55 सदस्य संघ ने फीफा के बहिष्कार का निर्णय लिया।
WC के व्यापारीकरण पर भड़का UEFA, FIFA के सभी टूर्नामेंट्स के बहिष्कार की दी चेतावनी
short by Tanya Jha / on Friday, 31 July, 2026
फीफा द्वारा टूर्नामेंट्स और वर्ल्ड कप के प्राइवेटाइज़ेशन के फैसले पर UEFA के 55 सदस्य संघ ने इसके बहिष्कार का फैसला किया है। फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो की एक नई कंपनी बनाने की योजना है जिसके पास फीफा टूर्नामेंट्स-वर्ल्ड कप के कमर्शियल राइट्स होंगे। फीफा इस कंपनी में अपनी 20% से अधिक की हिस्सेदारी निजी निवेशकों को बेचना चाहता है।
read more at NDTV Profit
FIFA $20 बिलियन की नई कंपनी में बेचेगा विश्व कप की हिस्सेदारी
short by Himanshu / on Wednesday, 29 July, 2026
FIFA अपनी नई सहायक कंपनी 'FIFA फॉरवर्ड एंटरप्राइज़' में 20% तक हिस्सेदारी बेचने पर विचार कर रहा है। $20 बिलियन मूल्यांकन वाली यह कंपनी विश्व कप समेत अन्य टूर्नामेंट्स के व्यावसायिक और आयोजन संबंधी कामकाज संभालेगी। इस सौदे से करीब $4.2 बिलियन जुट सकते हैं। हालांकि, UEFA ने पारदर्शिता, गवर्नेंस और बढ़ते व्यावसायीकरण को लेकर इसका विरोध किया है।
फीफा विश्व कप 2026 के सर्वश्रेष्ठ गोल का हुआ एलान
short by सलीम / on Tuesday, 28 July, 2026
फीफा ने विश्व कप-2026 में अर्जेंटीना के खिलाफ केप वर्दे के डिफेंडर सिडनी लोपेस काब्राल के गोल को 'गोल ऑफ द टूर्नामेंट' चुना है। 23 वर्षीय काब्राल ने राउंड ऑफ-32 के मुकाबले में मिडफील्डर एलेक्सिस मैक एलिस्टर को छकाने के बाद गेंद को शानदार अंदाज़ में टॉप कॉर्नर में पहुंचाया था। हालांकि, उनकी टीम मैच 2-3 से हार गई थी।
read more at FIFA
स्पेन की ₹481 करोड़ की फीफा विश्व कप इनाम राशि से 30% तक टैक्स वसूल सकता है अमेरिका
short by खुशी / on Friday, 24 July, 2026
फीफा वर्ल्ड कप-2026 की विजेता स्पेन को अपनी $50 मिलियन (₹481 करोड़) की इनाम राशि का 30% तक अमेरिका को टैक्स के रूप में देना पड़ सकता है। दरअसल, अमेरिका में होने वालीं गतिविधियों की कमाई पर आईआरएस आमतौर पर टैक्स लगाता है। 'फॉर्च्यून' के अनुसार, 2010 से फीफा को मेज़बान देशों से लगातार टैक्स में छूट मिलती रही है।
read more at X
FIFA ने वर्ल्ड कप 2026 की ड्रीम इलेवन का किया एलान
short by नूतन कुमार गुप्ता / on Thursday, 23 July, 2026
फीफा ने अपने फैन्स द्वारा वोट किए गए विश्व कप 2026 ड्रीम इलेवन की घोषणा की है जिसमें लियोनेल मेसी, किलियन एम्बाप्पे और एर्लिंग हालैंड शामिल हैं। टीम में रोड्री, माइकल ओलिसे और जूड बेलिंगहम, पेड्रो पोरो, लिसेंड्रो मार्टिनेज, डेयोट उपामेकानो और मार्क कुकुरेला भी शामिल हैं। केप वर्डे के वोज़िन्हा को दुनियाभर के फैन्स ने सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर चुना है।
read more at FIFA
FIFA विश्व कप 2026 के बाद कौन से प्रमुख खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास?
short by Himanshu / on Tuesday, 21 July, 2026
FIFA विश्व कप 2026 के बाद कई दिग्गज खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास ले लिया है। इनमें ब्राज़ील के नेमार, जर्मनी के मैनुएल नोयर, मेक्सिको के गुइलेर्मो ओचोआ, सेनेगल के सादियो माने, अल्जीरिया के रियाद महरेज़, अर्जेंटीना के निकोलास ओतामेंदी, ऑस्ट्रिया के मार्को अर्नाउटोविच, स्कॉटलैंड के क्रेग गॉर्डन और कोट डी आइवर के जीन सेरी शामिल हैं।
read more at Firstpost.com
हम बहुत पहले ही फाइनल जीत जाते, मार्टिनेज़ की वजह से देरी हुई: स्पेन के हेड कोच
short by Himanshu / on Tuesday, 21 July, 2026
स्पेन के मुख्य कोच लुइस दे ला फुएंते ने FIFA विश्व कप 2026 के फाइनल में जीत के बाद अर्जेंटीना के गोलकीपर एमिलियानो 'डिबू' मार्टिनेज़ की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि मैच का फैसला बहुत पहले हो जाता लेकिन डिबू के शानदार बचावों की वजह से देरी हुई। मार्टिनेज़ ने फाइनल मैच में 11 गोल सेव किए।
read more at Mid-Day
विश्व कप जीत के ओपन-बस जश्न में स्पेन के फेरान ने पहनी 'मेक स्पेन ग्रेट अगेन' लिखी कैप
short by पल्लवी श्रीवास्तव / on Tuesday, 21 July, 2026
फीफा विश्व कप-2026 फाइनल में स्पेन की जीत के हीरो फेरान टोरेस ने मैड्रिड में टीम की ओपन-बस विक्ट्री परेड के दौरान 'मेक स्पेन ग्रेट अगेन' लिखी लाल कैप पहनी जिसे अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के नारे 'मेक अमेरिकी ग्रेट अगेन' का मखौल बताया जा रहा। टोरेस ने अर्जेंटीना के खिलाफ फाइनल में गोल कर स्पेन को 1-0 से जिताया।
read more at Inshorts
स्पेन के FIFA विश्व कप जीत के जश्न में मैड्रिड में ओपन-बस परेड में जुटे 20 लाख लोग
short by पल्लवी श्रीवास्तव / on Tuesday, 21 July, 2026
फीफा विश्व कप-2026 जीतने के बाद स्पेन की टीम के स्वागत में मैड्रिड की सड़कों पर करीब 20 लाख लोग जुटे। सोमवार को देश लौटने पर खिलाड़ियों ने किंग फेलिपे VI, क्वीन लेतिसिया और प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ से मुलाकात की। इसके बाद टीम ओपन-टॉप बस में सवार होकर प्लाज़ा डे सिबेलेस पहुंची, जहां प्रशंसकों ने शानदार जश्न मनाया।
read more at ESPN
Load More