भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की बहन विजयलक्ष्मी पंडित 15 सितंबर 1953 को संयुक्त राष्ट्र महासभा की पहली महिला अध्यक्ष बनी थीं। 1954 तक इस पद पर रहीं विजयलक्ष्मी यूनाइटेड किंगडम में भारत की उच्चायुक्त (1954 से 1961) थीं। विजयलक्ष्मी ने अपनी भतीजी और तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल (1975) का विरोध किया था।